फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉम को लेकर अलर्ट: बिना जांच एयरपोर्ट से बाहर निकल पाएंगे यात्री, होगी आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच

Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गल्फ  देश समेत अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच होगी। बिना जांच कोई भी यात्री एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकेगा। वहीं, घरेलू उड़ान से आने वाले यात्रियों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से आने वाले एक-एक यात्री की एयरपोर्ट पर जांच होगी। बिना जांच यात्री बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को विभाग के अफसरों ने एयरपोर्ट पर जाकर जांच की। यहां लगी 14 टीमों को निर्देश दिए कि घरेलू उड़ानों के यात्रियों की जांच और दस प्रतिशत की रैंडम सैंपलिंग की जाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि सऊदी अरब, कुवैत और जद्दा समेत कई अन्य देशों से रोज आ रहीं नौ फ्लाइटों से करीब 1800 यात्री आ रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्था परखी। बताया कि गल्फ  देश समेत अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच होगी। 

बिना जांच कोई भी यात्री एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकेगा। वहीं, घरेलू उड़ान से आने वाले यात्रियों की भी जांच कराई जा रही है। बताया कि सभी को आठ दिन तक सख्त होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। घरेलू उड़ानों के यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखा जा रहा है और थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। घरेलू उड़ानों के दस प्रतिशत यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें