फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी में भी सस्ती होगी अंग्रेजी शराब

Tue, 09 Jun 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार आबकारी से आय बढ़ाने के लिए देशी और अंग्रेजी दारू के दो नए पैक बाजार में लाने जा रही है। अंग्रेजी शराब का 180 एमएल का टेट्रा पैक (फ्रूटी जैसा पैक)और देशी शराब 250 एमएल के बोतल में भी मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2015-16 में देशी और विदेशी शराब की आपूर्ति से अधिक राजस्व अर्जित करना चाहता है। देशी शराब की अभी 750 एमएल, 275 एमएल, 200 एमएल, 180 एमएल व 100 एमएल की बोतल बाजार में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ट्रेटा पैक में मिलेगी अग्रेंजी शराब

कैबिनेट क इस बैठक में शराब पीने वालों की जरूरत के हिसाब से भी पैक उपलब्‍ध कराने का फैसला किया गया।

आबकारी विभाग 250 एमएल की नई बोतल बिक्री बाजार में बेचने की अनुमति देना चाहता है जिससे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकें।

बाजार में अंग्रेजी शराब अभी बोतल में ही मिलती है। पहली बार बाजार में टेट्रा पैक में लाने की तैयारी है। टेट्रा पैक में अग्रेंजी शराब सस्ती तो पड़ेगी ही साथ ही लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इसे खरीद भी सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें