फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग और अवध डिपो क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम चार में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग और अवध डिपो ने राज्य सड़क परिवहन की अंतर डिपो क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कॉल्विन कॉलेज ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल में अवध डिपो ने चारबाग डिपो को 10 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


अवध डिपो के 85 रन के जवाब में अवध डिपो की टीम तीन विकेट खोकर 75 रन बना सकी। विजेता टीम से सदाशिव वर्मा ने 28 रन बनाए, जबकि अबु तैयद को एक विकेट मिला। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आलमबाग डिपो ने यूपीएस सुपरकिंग्स को चार विकेट से पराजित किया। यूपीएस सुपरकिंग्स के 74 रन के लक्ष्य को आलमबाग डिपो ने 9.4 ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त किया।

विजेता टीम से कल्याण सिंह ने 26 रन बनाए, जबकि आशीष सिंह ने दो विकेट हासिल किए। इससे पहले अवध डिपो ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रायबरेली डिपो को नौ रन से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अवध डिपो के 66 रन के जवाब में रायबरेली डिपो की टीम 9.5 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से जितेंद्र कुमार ने 14 रन बनाए, जबकि हबीबुर्रहमान ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें