एटीएस ने अदालत को बताया है कि मिनहाज के पास से चार मोबाइल फोन, एक मोबाइल जला हुआ, दो सिम कार्ड, एक पिस्टल .32 बोर, चार जिंदा कारतूस, 8 डिब्बे छर्रे, एक तौलने की इलेक्ट्रिकल मशीन, चार चाकू, एक प्लास्टिक के डिब्बे में पोटैशियम परमैग्नेट पाउडर, दो प्लास्टिक के डिब्बों में काले रंग का पाउडर, दो प्लास्टिक के डिब्बों में सफेद रंग का पाउडर, एक प्लास्टिक की पॉलिथीन में गंधक, दो प्रेशर कुकर, 28 पैकेट माचिस होम लाइट प्रत्येक बंडल में 6 माचिस और 5 खुली माचिस, एक पेचकस, एक बोरी में खाली तीलियां व माचिस के खोखे, एक काले रंग की प्लास्टिक की पॉलिथीन में कोयला, दो बाल्टी डिटर्जेंट पाउडर, रबर बैंड, कंपास, हथौड़ा, बैटरी, आईकार्ड, एक पेन ड्राइव, डेबिट कार्ड, पासबुक, डीएल, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है।
वहीं मुशीरुद्यीन के पास से एक अदद कुकर सात लीटर मय ढक्कन जिस पर हाई पावर बैटरी लगी हुई है, एक स्वनिर्मित डेटोनेटर, दो अदद मोबाइल फोन, लोहे की कीलें ढाई किलो, दो अदद इलेक्ट्रिकल सोल्डर, सोल्डर वायर, एक होल्डर में लगा एलईडी बल्ब, 78 पैकेट होमलाइट माचिस के पैकेट, लोहे के छर्रे, एक टुकड़ा रेगमार्क, एक अदद टेस्टर, तीन अदद डबल साइड टेप, एक सेलो टेप, एक कैंची, एक मैगनेट जिसमें कई सुई चिपकी हुई, एक सैमसंग बैट्री, एक मैग्निफाइंग ग्लास, कच्चे धागे की सुतली, एक पॉलीथीन में दो पासबुक, एक पन्नी में एमसील बरामद की गई है।