फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक स्टूडेंट्स को समर ट्रेनिंग कराएगा एकेटीयू, अमेरिकी संस्था से किया करार

Fri, 19 Apr 2019 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब अपने व अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी समर ट्रेनिंग कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैश) में एक दर्जन शार्ट टर्म कोर्स शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इनमें कुछ कोर्सों के लिए विश्वविद्यालय ने अमेरिकी संस्था ईसी कॉमर्स काउंसिल से करार किया है। इसके तहत विशेषज्ञ विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देंगे, फिर परीक्षा लेने के बाद सर्टिफिकेट देंगे।  कैश निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने बताया कि पहले समर ट्रेनिंग व ऐसे शार्ट टर्म कोर्स के लिए विद्यार्थियों को अन्य शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे।

अब विश्वविद्यालय के पास इससे जुड़ी विश्वस्तरीय सुविधा वाली लैब है। इसी क्रम में ईसी कॉमर्स से भी करार किया है। ईसी कॉमर्स का सर्टीफिकेट पूरे विश्व में मान्य होगा। इन कोर्सों को शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन स्पेशलाइज लैब की सुविधा देना है

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कोर्स होंगे शुरू

AKTU
एकेटीयू ने कई उद्योगों से संपर्क किया है, जहां विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल जानकारी दी जाएगी। यह कोर्स किसी भी विश्वविद्यालय के बीटेक स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी कर सकते हैं। प्रो. गौड़ ने बताया कि सभी कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में चलेंगे। विस्तृत जानकारी cas.res.in पर उपलब्ध है।

विश्वविद्यालय 4 से 6 व 6 से 8 हफ्ते के सर्टिफाइड इथिकल हैकिंग, सर्टिफाइड नेटवर्क डिफेंडर, इथिकल हैकिंग एसोसिएट, इंट्रोडक्शन टू डेटा एनालिटिक्स एंड आर कोर्स, मशीन लर्निंग थ्रू पाइथन कोर्स, मेटालैब, एमबेडेड सिस्टम, एंड्राएड डवलपमेंट इंट्रोडक्शन, पाइथन इंट्रोडक्शन, फाउंडेशन कोर्स फॉर कंप्यूटर साइंस, नेट डेवलपमेंट इंट्रोडक्शन कोर्स शुरू करेगा। कार्य परिषद ने शुल्क निर्धारित व एप्रूव कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें