फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में 29 अप्रैल से शुरू होंगे आरटीई के ऑनलाइन पंजीकरण, पढ़े पूरा शेड्यूल

Thu, 18 Apr 2019 05:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। 13 मई तक निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आरटीई के अंतर्गत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन


इस वर्ष समय से आदेश न आने के कारण अभी तक आरटीई के अंतर्गत स्कूलों में प्रवेश नहीं हो पाया है, लेकिन अब उत्तराखंड में चुनाव समाप्त होते ही आरटीई के अंतर्गत प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

Trending Videos
विज्ञापन

सबसे पहले नए स्कूलों को पंजीकृत करना होगा। स्कूलों के पंजीकरण के लिए पोर्टल 20 से 28 अप्रैल तक खुला रहेगा। 29 अप्रैल से 13 मई तक बच्चे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

15 मई को लॉटरी प्रक्रिया के बाद 16 मई को चयनित बच्चों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।  जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि समस्त उप शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। आरटीई के नियमों को पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें