कुलपति प्रो. मिश्रा ने बताया कि इसी पहल के क्रम में हम अपने विश्वविद्यालय का द्वार भी बच्चों के लिए खोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी पाली में हमारे शिक्षक आस-पास की बस्तियों के बच्चों को विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगे। इसके लिए हॉल और अन्य सुविधा विवि उपलब्ध कराएगा। ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इसकी भी विधिवत शुरुआत की जाएगी।
ये हैं चिह्नित ग्राम पंचायत
चिनहट विकास खंड की धुबैला, पल्हरी, पश्चिम गांव, फरुर्खाबाद, कोडरी भौली, सैरपुर, दुग्वर व बीकेटी का डिगोई, दुर्जनपुर व रसूलपुर।