फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू इसरो प्रमुख को देगा डीएससी की मानद उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जनवरी को दीक्षांत समारोह से ऑनलाइन जुड़ेंगे डॉ. के शिवन, राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के 18वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को मेडल, लगभग 55181 छात्रों और लगभग 75 पीएचडी विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत के मुख्य अतिथि इसरो प्रमुख डॉ. के शिवन को डीएससी की मानद उपाधि दी जाएगी। अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इसरो प्रमुख दीक्षांत समारोह में ऑनलाइन जुड़ेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। एकेटीयू के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कोरोना के चलते समारोह स्थल पर मात्र पदक विजेताओं को ही आमंत्रित किया जाएगा। शेष छात्र ऑनलाइन जुड़ेंगे। समारोह में मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें