फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू कुलपति ई रिक्शा से गए आईईटी

विज्ञापन
ई रिक्शे से जाती एकेटीयू के कुलपति।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ऊर्जा बचत के संदेश के क्रम में विवि में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह व्यवस्था लागू कर दी है। वहीं, हर शुक्रवार को विश्वविद्यालय को नो व्हीकिल जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इस क्रम में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय शुक्रवार को सुबह पैदल ही अपने कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वे आईईटी तक ई रिक्शा से गए। वहां भी उन्होंने इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। वहीं, विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी साइकिल व पब्लिक व्हीकल का प्रयोग कर पहुंचे। कुछ लोग पैदल भी कार्यालय पहुंचे। दूसरी तरफ, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत शुक्रवार को कार्यालय सुबह साढ़े नौ बजे खुले। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि लोग समझदारी से परिवहन का प्रयोग करें। वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें