फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू ः फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी में शुरू करेगा बीटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईआईटी बीएचयू, आईआईटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की तर्ज पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) बीटेक और फार्मेसी की पढ़ाई एक साथ कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय अपने यहां बीटेक फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी पर चार वर्ष का कोर्स शुरू करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में कोविड के बाद फार्मेसी संस्थानों की बाढ़ आ गई है। किंतु इसमें अपेक्षाकृत न तो बेहतर गुणवत्ता मिल रही है न ही छात्रों के प्रवेश हो रहे हैं। जबकि आईआईटी में चलने वाले इस कोर्स में इंजीनियरिंग और फार्मेसी दोनों विधा की पढ़ाई कराई जा रही है। इससे छात्रों के लिए रोजगार के और बेहतर अवसर बन रहे हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने अपने यहां भी यह कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यह कोर्स फार्मेसी के बराबर मान्य होगा। इसमें 12वीं बायो, मैथ्स, बायोटेक्नोलॉजी पास छात्र प्रवेश के लिए योग्य होंगे। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। एकेटीयू के प्रति कुलपति, आईआईटी बीएचयू के शिक्षक, आईआईटी खड़गपुर के शिक्षक, डीन यूजी समेत पांच सदस्य हैं। यह कमेटी कोर्स का फ्रेमवर्क बनाकर देगी। इसे एआईसीटीई को भेजकर अप्रूव कराएंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें