फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू के छात्र बिल्डिंग बनाने की अत्याधुनिक तकनीकी सीखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सिविल इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर के छात्र बिल्डिंग, डिजाइन निर्माण की अत्याधुनिक तकनीकी सीखेंगे। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स व सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी उन्हें विवि में ही मिलेगी। इसके लिए शुक्रवार को विवि प्रशासन ने सिविल इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर में सॉफ्टवेयर बनाने वाली जर्मन कंपनी नैमस्चेक के साथ एमओयू किया।
विज्ञापन




इसके तहत कंपनी विवि में सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित करेगी। विवि व संबद्ध संस्थानों के छात्र इसका मुफ्त इस्तेमाल करेंगे। कंपनी छात्रों को प्रशिक्षित भी करेगी। एमओयू कुलपति प्रो. जेपी ने कहा, शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शुरू होगी फेलोशिप

एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने कहा, तीन-चार साल से इंजीनियरिंग को लेकर नजरिया बदला है। फिर से कोर ब्रांच की ओर छात्रों का रुझान बढ़ा है। नई तकनीकी और टूल को सीखकर सिविल सहित अन्य कोर ब्रांच में छात्र बेहतर भविष्य बना सकता है। कोर इंजीनिरिंग के छात्रों को फेलोशिप दी जा रही है। अन्य छात्रों के लिए भी फेलोशिप जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें