फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU परीक्षा: एप्पल की वॉच से इस तरह की नकल, ऑब्जर्वर भी खाए धोखा

Wed, 14 Jun 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में मई सेमेस्टर परीक्षा में छात्रों ने नकल के लिए कई हाईटेक तरीके प्रयोग में लाए। ग्रेटर नोएडा के एक्यूरेट कॉलेज का एक विद्यार्थी एप्पल वाच में ब्लू टूथ से किसी और से बातकर सवालों के जवाब हल करते पकड़ा गया। 
विज्ञापन


परीक्षा से पहले की जांच में उसे सामान्य घड़ी समझकर जाने दिया गया था। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद वह इसके माध्यम से चोरी-छिपे सवालों के जवाब ढूंढने लगा। अचानक ऑब्जर्वर की नजर उस पर पड़ी और जब वह उक्त विद्यार्थी के पास पहुंचे तो उसने घड़ी को ब्लैंक कर दिया। 

हालांकि थोड़ी ही देर में यह पता चल गया कि यह एप्पल वाच है, जिसका प्रयोग मोबाइल की तरह किया जाता है। इसे जब्त कर लिया गया और छात्र को यूएफएम ट्रीट किया। इसी कॉलेज का एक छात्र जांच से बचकर परीक्षा कक्ष में आईफोन लेकर पहुंच गया। 
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के बाद वह इसके माध्यम से सवालों को हल करते हुए पकड़ा गया। उसका मोबाइल जब्त कर उसे भी यूएफएम में ट्रीट किया गया। इसी तरह कुछ अन्य कॉलेजों के चार छात्र आई फोन के प्रयोग से नकल करते पकड़े गए। 

पूरी परीक्षा में कुल 550 नकलची पकड़े गए। सेमेस्टर परीक्षाएं 13 मई से 03 जून तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि परीक्षा के बाद कॉलेजों से नकलचियों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय को भेजी गई है। विवि प्रशासन इन विद्यार्थियों का पक्ष सुनकर नियमानुसार इनके चार पेपरों में नंबर जीरो कर दिए जाएंगे।ो
विज्ञापन

विवि ने दिया छात्रों को अपना पक्ष रखने का मौका

डेमो प‌िक - फोटो : Demo pic
विवि प्रशासन ने पहली बार नकल में पकड़े गए छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया। प्रो. पांडेय ने बताया कि छात्रों से संबंधित कॉलेजों को उनके लॉगिन पर इसकी सूचना दी गई कि संबंधित छात्र को निर्धारित तिथि पर अपना पक्ष रखने के लिए भेजें।

उन्होंने बताया कि 550 में से एक-दो विद्यार्थी ही अपना पक्ष रखने के लिए आए। इससे पता चलता है कि अन्य ने खुद को नकलची मान लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें