फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, नकल पर सख्त निर्देश

विज्ञापन
एकेटीयू। - फोटो : एकेटीयू।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाएं सात मई से शुरू हो रही हैं। प्रदेश में 300 से अधिक केंद्रों पर 3.30 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विवि प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने सभी छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान कॉपी में कवर पेज के अतिरिक्त अंदर कहीं भी मोबाइल नंबर, फोन नंबर, रोल नंबर, पता या अन्य किसी तरह का विशेष चिह्न नहीं दर्ज करेंगे। यदि किसी भी छात्र ने ऐसा किया तो अनुचित साधन (नकल) के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक, प्राचार्य, केंद्र अधीक्षक से कहा है कि छात्रों को इस बारे में सूचित करते हुए परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें