फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU : सेमेस्टर परीक्षाएं अब 29 जुलाई से, विश्वविद्यालय ने रिवाइज किया परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 05 Jul 2022 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से कॉलेजों को भेजे पत्र में कहा गया है कि पूर्व में यह परीक्षाएं 19 जुलाई से प्रस्तावित की गई थीं। किंतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस दौरान विभिन्न परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर की स्नातक व परास्नातक कोर्सों की पहले व दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा अब 29 जुलाई से प्रस्तावित की गई है। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से कॉलेजों को भेजे पत्र में कहा गया है कि पूर्व में यह परीक्षाएं 19 जुलाई से प्रस्तावित की गई थीं। किंतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस दौरान विभिन्न परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब सेमेस्टर परीक्षाएं 29 जुलाई से ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

उन्होंने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस पर कोई त्रुटि या संशोधन हो तो 10 जुलाई तक ई-मेल से सूचित करें। साथ ही इससे अपने संस्थान के विद्यार्थियों को भी सूचित करें। इसी क्रम में उक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए ईआरपी लॉगिन पांच जुलाई से खोल दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें