फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : एक ही डॉक्टर को  कर दिया दो- दो जिले में तबादला, तबादले में सामने आईं कई तरह की खामियां

Tue, 05 Jul 2022 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डा. राजीव वैश्य को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला संयुक्त चिकित्सालय अमेठी के साथ जिला चिकित्सालय महोबा भी स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के स्थानांतरण का मामला गरमाता जा रहा है। तबादले में कई स्तर पर खामियां सामने आई हैं। स्थिति यह है कि एक ही डॉक्टर को दो -दो जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी तरह जिनकी सेवानिवृत्ति सालभर के अंदर है और विकलांग हैं, उन्हें भी स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में तबादले को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नए- नए केस सामने आ रहे हैं। विभाग में वरिष्ठता की अनदेखी, सालभर के अंदर ही दोबारा स्थानांतरित किए जाने, दंपति को अलग- अलग जिले में स्थानांतरित करने जैसे मामले सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाहर लोगों की भीड़ जुट रही है। विभाग में ऐसी करीब दो सौ से अधिक शिकायतें आई हैं। अब विभाग गलतियां सुधारने की दिशा में लगा हुआ है। केस के आधार पर उनकी समीक्षा की जा रही है।

डाक्टर एक, तबादला दो जिले में
अप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डा. राजीव वैश्य को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला संयुक्त चिकित्सालय अमेठी के साथ जिला चिकित्सालय महोबा भी स्थानांतरित कर दिया गया है। गाजीपुर में कार्यरत डा. आनंद शुक्ला का स्थानांतरण आजमगढ़ और कुशीनगर किया गया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के नजदीक फिर भी स्थानांतरित मुजफ्फरनगर के डा. विपिन कुमार जैन की सेवानिवृत्ति एक साल ही बची है। इसके बाद भी इन्हें मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है। अयोध्या केडेंटल सर्जन डा. दिनेश प्रताप की सेवानिवृत्ति एक साल बची है, उन्हें श्रावस्ती स्थानांतरित कर दिय गया है। इसी तरह के करीब 100 केस सामने आए हैं।

सालभर के अंदर दोबारा तबादला
इटावा में कार्यरत डा. गौरांग गुप्ता को पिछले साल मैनपुरी से यहां भेजा गया था। इस बार उनका तबादला झांसी कर दिया गया है। इसी तरह बलिया से पिछले साल आजमगढ़ स्थानांतरित होकर आने वाले डा. प्रेम प्रकाश को आठ माह बाद ही सिद्धार्थ नगर स्थानांतरित कर दिया गया है। जुलाई 2021 में तैनात होने वाली डा. मंजू रानी को मुरादाबाद से पीलीभीत कर दिया गया है।

दंपत्ति को अलग- अलग अस्पताल
जिला अस्पताल संत कबीर नगर की डा. सीताराम कन्नौजिया का स्थानांतरण अमेठी कर दिया गया है। जबकि उनकी पत्नी डा. नीलिमा का संत कबीरनगर में ही हैं। सिद्धार्थ नगर में कार्यरत डा. एमन सिद्दकी का स्थानांतरण संत कबीर नगर से बलरामपुर कर दिया गया है, जबकि उनकी पत्नी संत कबीर नगर में ही हैं। इसी तरह पिछले साल सहारनपुर से मुजफ्फर नगर स्थानांतरित होने वाले डा. राकेश का स्थानांतरण मेरठ कर दिया गया है। जबकि उनकी पत्नी मुजफ्फर नगर में कार्यरत हैं।

बीमार लोगों को नहीं दिया तवज्जो
बलिया में तैनात कैंसर पीड़ित डा. ओम प्रकाश का उपचार दिल्ली एम्स से चल रहा है। वह दिल्ली केआसपास स्थानांतरण चाहते हैं, लेकिन इनका तबादला नहीं ंकिया गया है। इसी तरह विकलांग डा. अजय सिंह का स्थानांतरण जौनपुर से मिर्जापुर कर दिया गया है। महराजगंज में कार्यरत विकलांग डा. पवन कुमार का स्थानांतरण सिद्धार्थ नगर कर दिया गया है।

छह में चार का स्थानांतरण
जिला अस्पताल बस्ती में कार्यरत छह हड्डी रोग विशेषज्ञों में चार का स्थानांतरण अलग- अलग जिले में कर दिया गया है। पैथोलॉजी के इकलौते डॉक्टर को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। दो सर्जन में एक स्थानांतरित और चार बाल रोग विशेषज्ञों में दो को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्या कहती हैं जिम्मेदार
अलग- अलग कैटेगरी के केस आए हैं। इनकी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। पूरी स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा।
डा. लिली सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें