फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, 119 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

Tue, 10 Dec 2019 04:06 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
AKTU
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो रही हैं। पहले दिन बीटेक द्वितीय वर्ष समेत अन्य कोर्सों की परीक्षा होगी। प्रदेश भर में 119 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें लगभग ढाई लाख विद्यार्थी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के निर्देश सेंटर सुपरिटेंडेंट व पर्यवेक्षकों को दिए गए हैं। किसी केंद्र में अगर कोई शिकायत होती है तो वह सीधे संपर्क कर सकता है।

इसके लिए मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ भी लाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें