फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU: शैक्षिक पदों पर 31 अक्तूबर तक पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया, मंत्री बोले- आरक्षण नीति का हर हाल में पालन हो

Wed, 25 Sep 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी भर्ती में आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने सत्र नियमित करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया को समय से और अधिक पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक और गैर-शैक्षिक पदों पर भर्ती समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द पढ़ाई शुरू कराने और एकेटीयू को 31 अक्तूबर तक सभी शैक्षिक पदों पर भर्ती पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


विधानसभा स्थित सभागार में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि (एमएमएमयूटी) गोरखपुर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि लखनऊ में शैक्षिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एकेटीयू में 175 पदों और एमएमएमयूटी में 110 शैक्षिक पदों पर भर्ती की स्क्रीनिंग हो रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी भर्ती में आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के गैर शैक्षिक 506 पदों का अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। मंत्री ने सत्र नियमित करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया को समय से और अधिक पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछले तीन वर्षों के प्रवेश और प्लेसमेंट का ब्योरा भी पेश किया गया। बैठक में प्रभारी महानिदेशक प्रविधिक शिक्षा अविनाश कृष्ण सिंह, प्रमुख सचिव आलोक कुमार, एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, एचबीटीयू कानपुर के कुलपति, एमएमएमटीयू गोरखपुर के कुलपति प्रो. जेपी सैनी, संयुक्त सचिव प्रभाकर चंद्र मिश्र व सभी निदेशक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें