लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सत्र 2024-25 की विषम सेमेस्टर यूजी-पीजी की नियमित व कैरीओवर की पहले चरण की परीक्षाएं आठ जनवरी से शुरू हो रही हैं जो सात फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 134 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए हर केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से दो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी।