फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : लेफ्ट ओवर परीक्षाएं 18 अक्तूबर से, विवि प्रशासन ने जारी किया विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम

Mon, 04 Oct 2021 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने कोविड-19, स्वास्थ्य व तकनीकी कारणों से सम सेमेस्टर की यूजी-पीजी रेगुलर परीक्षा व कैरी ओवर परीक्षा में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों की लेफ्ट ओवर परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इनकी परीक्षा 18 अक्तूबर से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उन्होंने सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र भेजकर कहा है कि वे अपने विद्यार्थियों को इससे सूचित करें। वहीं अगर परीक्षा कार्यक्रम में कोई संशोधन है तो ई-मेल पर 09 अक्तूबर तक भेजें। बता दें कि कोविड संक्रमण की वजह से एकेटीयू द्वारा सम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन पहली बार ऑनलाइन किया था।

मौखिक परीक्षा के विद्यार्थियों की 08 तक दें सूचना
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा एमटेक, एमआर्क व एमफार्मा पाठ्यक्रम के रेगुलर व कैरी ओवर विद्यार्थियों के थीसिस/डिजरटेशन के मूल्यांकन व मौखिक परीक्षाएं 04 अक्तूबर से शुरू हो गई हैं। इसका आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी वाइवा के लिए आवेदन नहीं कर सका तो कॉलेज उसका आवेदन निर्धारित प्रारूप पर लेकर भेजने की अंतिम तिथि 05 अक्तूबर निर्धारित थी। कुछ संस्थानों व विद्यार्थियों के अनुरोध को सूचना भेजने की तिथि 08 अक्तूबर तक  बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें