फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: सवा तीन लाख रुपये सालाना नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के छात्रों को नौकरी पाने का बेहतर अवसर मिला है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के बीटेक व एमबीए के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्रों को सात जून तक पंजीकरण कराना होगा। कंपनी मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए छात्रों को तैनाती देगी। चयनित छात्रों को कंपनी सालाना सवा तीन लाख तक का पैकेज देगी।
विज्ञापन


एकेटीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए सत्र 2025-26 के फेज 2 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कैटेगरी ए व बी में चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इसके अनुसार आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें