फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंधक बनाकर किशोरी से पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 03 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी दिनेश।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम इलाके में मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप निर्माणाधीन मकान के केयरटेकर दिनेश और उसके साथी पर लगा है। मंगलवार सुबह किशोरी बदहवास हालत में मकान से निकली तो लोगों को घटना का पता चला।
विज्ञापन


परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपी दिनेश को मकान के अंदर से ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी का साथी वहां से भाग निकला। घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, किशोरी सोमवार शाम करीब आठ बजे घर से टहलने निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक महिला ने किशोरी को घर से 600 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान से निकलते देखा तो उसे उसके घर लेकर गई।
विज्ञापन


पहनावा देखकर अनहोनी का पता चला

किशोरी के कपड़े उल्टे देखकर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। पूछने पर किशोरी ने बताया कि दिनेश उसे साइकिल से अपने साथ निर्माणाधीन मकान ले गया था। वहां दिनेश और उसके साथी ने उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया।

आरोपी को देखते ही भड़क उठे लोग

किशोरी की पूरी बात सुनकर भड़के परिजन व मोहल्ले के लोग उक्त निर्माणाधीन मकान पहुंचे और दिनेश को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिनेश को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। घर की तलाशी के दौरान घर के कमरे में पीड़िता के अंतःवस्त्र और टूटी चूड़ियां भी पड़ी थीं।

इंस्पेक्टर के अनुसार, दिनेश मूलरूप से सीतापुर के तालगांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों से पता चला है कि भागे हुए दूसरे आरोपी का नाम पिंटू है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके कुछ परिचितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

दुष्कर्म का आरोपी दिनेश।

दुष्कर्म का आरोपी दिनेश।

दुष्कर्म का आरोपी दिनेश।

दुष्कर्म का आरोपी दिनेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें