सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए 24 जुलाई से होने वाली एसईई काउंसलिंग में अब जनरल व ओबीसी के अभ्यर्थियों को पांच हजार रुपये अधिक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
काउंसलिंग से चार दिन पहले अचानक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने जनरल व ओबीसी के अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में तय 15 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क को बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है।
वहीं एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को अब 10 हजार की जगह 12 हजार रुपये पंजीकरण के देने होंगे। पंजीकरण का शुल्क जमा करने के बाद यदि किसी को सीट आवंटित होती है और वह एडमीशन नहीं लेता है ता दो हजार रुपये काटकर बाकी रकम उसके खाते में वापस कर दी जाएगी।
इसके साथ ही विवि ने काउंसलिंग शिड्यूल की तिथियों में भी आंशिक परिवर्तन किए हैं। वहीं पांचवें चरण की काउंसलिंग में अब नए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। मालूम हो कि विवि ने इससे पहले 16 जून को अपना काउंसलिंग शिड्यूल जारी किया था, जिसमें बदलाव किया गया है।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जाने के लिए लागू शुल्क समाप्त
demo pic
एक तरफ जहां विवि ने पंजीकरण शुल्क बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर सीट आवंटन के बाद सीट कन्फर्मेशन या दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जाने के लिए लागू शुल्क को समाप्त भी कर दिया है।
एसईई के समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क जमा कराने के बाद चॉइस लॉक करनी थी।
अब अंतिम चरण में नहीं होंगे नए पंजीकरण
विवि ने यह निर्णय लिया है कि अब पांचवें व अंतिम चरण की काउंसलिंग में नए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। बल्कि सभी कॉलेजों से उनकी रिक्त सीटों का ब्यौरा लेकर पहले से पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।
इस चरण में सभी सीटों को जनरल कैटेगरी में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। नए काउंसलिंग शेड्यूल व इससे संबंधित अन्य जानकारी http://upsee.nic.in वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
पहला चरण मेन राउंड
demo pic
24 से 29 जून तक रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
25 से 30 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
3 व 4 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट
दूसरा चरण स्पेशल काउंसलिंग
6 व 7 जुलाई रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
7 व 8 जुलाई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
11 व 12 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट
तीसरा चरण एससी स्पेशल काउंसलिंग
14 व 15 जुलाई रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
15 व 16 जुलाई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
19 व 20 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट
चौथा चरण
22 से 24 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
23 से 25 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
28 से 30 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट
पांचवां चरण
3 अगस्त अलॉटमेंट रिजल्ट एंड प्रॉविजनल एलॉटमेंट लेटर
3 से 5 अगस्त प्रॉविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके संस्थान में रिपोर्ट करना
28 से 30 जुलाई तक प्रॉविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके संस्थान में रिपोर्ट करना।