एकेटीयू: एमबीए-एमसीए में प्रवेश रजिस्ट्रेशन शुरू
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में यूजी के बाद अब पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गति पकड़ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार से एमबीए-एमसीए, एमबीए-एमसीए लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय व संबद्ध संस्थानों में इन कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। वहीं बीटेक व बीआर्क कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले से चल रहे हैं। बीटेक में प्रवेश के लिए इस बार लगभग 50 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जबकि इसमें से काफी ने शुल्क भी जमा कर दिया है। बीटेक के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।