फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : नवाचार व उद्यमिता के लिए 100 करोड़ का फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व संबद्ध संस्थानों के छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में काम करने के लिए अब बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। विवि प्रशासन ने नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ के इनोवेशन फंड बनाए जाने को मंजूरी दी है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई वित्त समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी।
विज्ञापन


बैठक में विवि परिसर में नए सत्र से बीटेक कोर्स शुरू करने के लिए बजट स्वीकृत किया गया। नए सत्र 2025-26 से कोर्स शुरू होगा। इंजीनियरिंग की कोर ब्रांच इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व इंस्ट्रुमेंटेशन शाखाओं के छात्रों को स्किल्ड किया जाएगा। इसके लिए आइईटी लखनऊ, केएनआईटी सुल्तानपुर, बीआईईटी झांसी व यूपीआईडी नोएडा में इंडस्ट्री के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। बैठक में वास्तुकला व योजना संकाय में मास्टर ऑफ प्लानिंग का नया पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव को सहमति दी गई।

कुलपति प्रो. पांडेय ने बताया कि विवि में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके आश्रितों के इलाज के लिए 10 लाख तक के कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस का प्रस्ताव कर्मचारी कल्याण कोष से कराए जाने को भी हरी झंडी दी गई। शोध के लिए आईईटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोप्रिंटिंग एंड अप्लाइड बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए छह करोड़ मंजूर हुए। बैठक में वित्त अधिकारी केशव सिंह, प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार, वित्त विभाग के प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह, कुलसचिव रीना सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें