लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के क्रम में बृहस्पतिवार को 19 कोर्सों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। विद्यार्थी लखनऊ विवि की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर छात्र-छात्राएं परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जिन विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है उनमें एमकॉम एप्लायड इकनॉमिक्स, एमपीएच, बीबीए, एमए क्रिमिनोलॉजी, एमए पॉपुलेशन स्टडीज, एमए संस्कृत, एमए सोशल वर्क, पीजी डिप्लोमा योगा, एमए ज्योग्राफी, एमए अंग्रेजी, डिप्लोमा क्लिनिकल न्यूट्रिशियन, एमटीटीएम, एमए होमसाइंस, एमए ज्योर्तिविज्ञान, एमए एंथ्रोपॉलिजी, बीएजेएमसी और पीजी डिप्लोमा डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं।
बीपीएड, बीवीए के परीक्षा केंद्र तय
परीक्षा विभाग ने बीपीएड, बीवीए, और बीलिब की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विवि की वेबसाइट के एग्जामिनेशन पेज पर विस्तृत सूची उपलब्ध है। बीपीएड के लिए सात, बीलिब के लिए पांच, बीवीए के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।