फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिका 52 किलो का सोना, सर्राफा बाजार में उमड़ी रौनक

Sat, 03 May 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर शहर के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जबर्दस्त रौनक रही।
विज्ञापन


किसी ने सोने और चांदी के आभूषण, सिक्कों की खरीदारी की तो किसी ने हीरा जड़ित गहने खरीदे।

बृहस्पतिवार दोपहर से शुभ मुहूर्त में शुरू हुई खदीदारी का सिलसिला शुक्रवार को दिनभर जारी रही। दो दिनों में राजधानी में करीब 52 किलो सोना और करीब 450 किलो चांदी की बिक्री हुई।

अक्षय समृद्धि की मान्यता के चलते अक्षय तृतीया पर लोगों ने लगभग 15 करोड़, 80 लाख रुपये का सोना खरीदा। लोगों का सबसे ज्यादा जोर सिक्के और सोने के आभूषण खरीदने पर रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद लोग खरीददारी के लिए निकले। सोने की खरीद के लिए सबसे ज्यादा ग्राहक अमीनाबाद, हजरतगंज, चौक, गोमतीनगर इलाकों में दिखे।

दो दिन चली अक्षय तृतीय के दौरान पिछले साल की तुलना में लगभग 7 किलो सोना अधिक बिका। सबसे अधिक मांग हीरे जड़ित अंगूठी, कान की बाली, बिंदिया, झुमकी, पायल, चूड़ियों की रही।

सोने के साथ ही चांदी की बिक्री भी अच्छी रही। अक्षय तृतीय के अवसर पर राजधानी में लगभग 450 किलो चांदी बिकी। चांदी में अधिक बिक्री बर्तन और सिक्कों की रही।

शेयर मार्केट में भी रहा अक्षय तृतीया का जोर
शेयर बाजार में भी अक्षय तृतीया का असर दिखाई दिया। कोटक कमोडिटी सर्विसेज में डिप्टी मैनेजर नितिन साहू ने बताया कि उनके टर्मिनल में इस अवसर पर लगभग 40 किलो सोना और करीब 250 किलो चांदी की होल्डिंग हुई जबकि इंट्रा डे ट्रेडिंग इससे कहीं अधिक रही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर सभी शेयर ब्रोकर्स की होल्डिंग को जोड़ा जाए तो शुक्रवार को लगभग 500 से 550 किलो सोने की होल्डिंग की गई।

हालांकि इन्होंने भी माना कि नई सरकार की आशंकाओं को लेकर बाजार उम्मीद से कम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जतिन अरोड़ा ने भी कहा कि इस साल शेयर मार्केट में सोने की बिक्री कम रही।

यहां हुई बिक्री
अमीनाबाद, हजरतगंज, चौक, महानगर, आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर, भूतनाथ।

यह रहा रेट
चांदी : 43,500 रुपये प्रति किलो
सोना (24 कैरेट) : 30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना (22 कैरेट) : 29800 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले साल यह था रेट
सोना (24 कैरेट) : 27,750 रुपये प्रति 10 ग्राम    
चांदी : 46,500 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें