अयोध्या का निर्माणाधीन राम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
पांच नवंबर को अयोध्या में होने वाले अक्षत पूजन के बाद पूजित अक्षत के साथ एक निवेदन पत्रक भी देश के पांच लाख गांवों में भेजा जाएगा। इसके माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामभक्तों से 22 जनवरी को सुबह 11 से 01 बजे के बीच अपने-अपने स्थानों पर अनुष्ठान करने व शाम को दीपोत्सव मनाने की अपील करेगा। पत्रक में भक्तों को राममंदिर की संरचना व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।