फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइन सिटी घोटाला: एक लाख का इनामिया आकिब नसीम गिरफ्तार, 60 हजार करोड़ की ठगी का है मामला

Wed, 10 Apr 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम के भाई आकिब नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश भर में शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ ढाई सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाइन सिटी घोटाले में फरार चल रहा एक लाख का इनामिया आकिब नसीम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात उसकी गिरफ्तारी की है। वह शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी व मुख्य आरोपी राशिद नसीम का भाई है।

विज्ञापन


लंबे समय से उसकी तलाश चल रही थी। कुछ देर बाद कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तारी के संबंध में प्रेसवार्ता करेगी। निवेश, जमीन व मकान आदि देने के नाम पर कंपनी ने करीब 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें - शाइन सिटी घोटाले में आसिफ नसीम समेत तीन आरोपियों से होगी पूछताछ, रिमांड पर लिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  म्यांमार में बंधक यूपी की तीन इंजीनियर से बर्बरता की हदें पार, 18 से 20 घंटे काम; दे रहे इलेक्ट्रिक शॉक


प्रदेश भर में कंपनी के खिलाफ ढाई सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। सीएमडी राशिद नसीम फरार है। दुबई में डेरा डाले है। जांच एजेंसी उसको वापस लाने की जद्दोजहद में जुटी हैं। इधर उसका भाई आकिब भी केसों में आरोपी है। वह भी फरार चल रहा था।

लखनऊ कमिश्नरेट से उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मंगलवार रात पुलिस ने आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें