फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश भी बनवाएंगे 200 फुट की प्रतिमा

Thu, 12 Dec 2013 10:12 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 दिसंबर को कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 200 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए संचालित मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बौद्ध संत लामा जोपा रिनपोषे सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेहमान शामिल होंगे।

यहां सरकारी प्रवक्ता ने बताया इस परियोजना को अगले 1000 सालों तक जीवंत बनाए रखने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

इस परियोजना की घोषणा अफगानिस्तान में बामियान स्थित भगवान बुद्ध की मूर्ति तोड़े जाने के बाद प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने की थी।

इसके बाद मई 2003 में प्रदेश सरकार व मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ था।

इसके अनुसार परियोजना पर पूरा खर्च ट्रस्ट को करना है और जमीन राज्य सरकार को उपलब्ध करानी है।

प्रवक्ता के अनुसार भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में विशाल बुद्ध प्रतिमा की स्थापना के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक के लिए एक भव्य अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान, एक धर्मार्थ चिकित्सालय, विशाल ध्यान केंद्र, फव्वारों से सुसज्जित एक विशाल जलाशय, बच्चों के लिए पार्क, बौद्ध विहार व गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जाएगा।

यह परियोजना 268.30 एकड़ क्षेत्र में फैली है। सरकार ने कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना का भी निर्णय लिया है। इसके लिए आठ नवंबर को प्री-नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें