सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान महेश कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज दौरे पर उन छात्रों से भी मिलेंगे जो कि प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में जा रहे थे लेकिन उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था। जिससे नाराज छात्रों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।