बिहार में जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन टूटने के बाद सोशल साइट्स पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दिखाई दे रही हैं। ट्विटर पर हैश टैग नीतीश घर वापसी ट्रेंड कर रहा है।
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजेदार ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,
‘ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे
करना था इंकार मगर इक़रार तुम्हीं से कर बैठे
Bihar Today’
गौरतलब है कि बिहार में 20 महीने पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच हुआ महागठबंधन कल टूट चुका है। नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर नीतीश का वो बयान भी सर्कुलेट हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मिट्टी में मिल जाएंगे पर भाजपा से नहीं मिलेंगे’।
वहीं नीतीश के इस्तीफा देने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी, इस पर लोगों ने ट्वीट किया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की बधाई मिल रही है।