यूपी की योगी सरकार ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और कहा कि बीते छह वर्षों में हमने यूपी को लेकर लोगों की धारणा बदली है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया यूपी ईज ऑफ डूइंज बिजनेस में देश में दूसरे पायदान पर है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर तंज कसा है।
इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक ठेले वाले को थप्पड़ मार रहा है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या यही है उप्र में ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ का प्रमाण।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी की पहचान माफियाओं से होती थी पर अब प्रदेश की पहचान महोत्सव हैं। पहले यूपी की पहचान उपद्रवी थे अब उत्सव हैं। उन्होंने दावा किया डबल इंजन की सरकार में यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।