फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने पूछा सीएम योगी से सवाल-इनका एनकाउंटर कब?

Mon, 26 Mar 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एनकाउंटर के जरिए कानून व्यवस्था को सुधारने की वकालत कर रही बीजेपी सरकार पर अखिलेश यादव ने एक खबर के जरिए सवाल उठाया है। सोमवार को अपने ट्वीटर हैंडल से औरैया की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा 'चाहे चंडीगढ़ हो या औरेया, देश-प्रदेश में हर जगह सत्ताधारी नारी सम्मान से ऐसे ही छेड़छाड़ कर रहे हैं और जो उनके ख़िलाफ़ जाते हैं, अब तो उन ग़रीब-कमज़ोर, दलित, दमित लोगों की हत्या भी हो रही है। यूपी की पुलिस इनका एनकाउंटर कब करेगी या फिर सत्तापक्ष के लोगों को अभयदान मिला हुआ है। बताते चलें कि औरैया में बेटी के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाने को लेकर शुक्रवार को एक पिता की हत्या कर दी गई थी। पिता का शव शनिवार को औरैया के चौथा मील के पास मिला था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में एक के बाद एक हुए एनकाउंटर पर सदन में विपक्ष कई बार सवाल उठा चुका है। उसका कहना है कि सरकार फर्जी एनकाउंटर करा रही है, जबकि सरकार विपक्ष के इस आरोप को लगातार नकारती आ रही है। ताजा घटनाक्रम में रविवार को पांच जिलों में हुई नौ मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया और दस को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें