फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा-सपा अपने स्वार्थ के लिए नहीं, भाजपा का कुशासन खत्म करने को एकजुट हुए हैं : मायावती

Mon, 26 Mar 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार सुबह मॉल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार ने साढ़े चार साल में सिर्फ नाटक किया है, खासकर कि दलितों के लिए। लेकिन, अब इस ढोंग से उनकी पार्टी को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में अंबेडकरजी के बारे में कहा लेकिन उनकी मानसिकता अंबेडकर के विचारों से बिल्कुल अलग है। यही कारण है कि पिछले कई वर्षों में भाजपा और आरएसएस को सत्ता से दूर रखा गया।

बसपा प्रमुख ने कहा कि वे (भाजपा) अंबेडकर के नाम का जिक्र जरूर करते हैं लेकिन उन वर्गों से जुड़े लोगों पर ही हमला करते हैं। यह इस बात से जाहिर होता है कि जब हमारे उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर को हराने के लिए उन्होंने एक अतिरिक्त कैंडिडेट उतार दिया।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि बसपा और सपा की नजदीकियों से भाजपा बैखला गई है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा अपने स्वार्थ के लिए साथ नहीं हुए हैं। हम भाजपा के कुशासन को खत्म करने के लिए एकजुट हुए हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा, सपा के के साथ ही विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर उसे ॢफर से सत्ता में आने से रोकना होगा।

मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर की हार हुई है। वहीं, सपा की जया बच्चन और भाजपा के पूरे नौ प्रत्याशी राज्यसभा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें