फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1321 छात्रों को लैपटॉप देंगे सीएम अखिलेश

Thu, 21 Aug 2014 03:25 AM IST
महेंद्र तिवारी/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 अगस्त को यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के 1321 मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


इनमें सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 500-500 मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा हर जिले के शीर्ष तीन मेधावियों को भी लैपटॉप दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन ‘अमर उजाला’ व प्रदेश शासन की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह में प्रदेश के कुल 1321 छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

यहां होगा सम्मान समारोह

समारोह इंदिरा प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमतीनगर में होगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था रमाबाई अंबेडकर स्थल पर की गई है।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री इकबाल महमूद, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व विजय बहादुर पाल सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि लैपटॉप वितरण की योजना को सपा सरकार ने इस वर्ष आए बजट में स्‍थगित कर दिया था।

सपा ने 2012 में चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की थी। बताया जाता है यह योजना सरकार को लोकसभा चुनाव में ज्यादा लाभ नही दिला सकी अतः सरकार ने इसे बंद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें