फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून को फिर से लैपटॉप बाटेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 27 May 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश सरकार की प्रमुख योजना में शामिल लैपटॉप योजना के तहत तीन जून को छूटे हुए छात्र-छात्राओं को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद लैपटॉप वितरण की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। तीन जून को महाराज सिंह इंटर कालेज में वितरण किया जाएगा।

महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रमिला बुधवार ने बताया कि तीन जून को सुबह दस बजे से वितरण शुरू होगा।

छात्रों को लाने होंगे ये कागज

इसके लिए पात्र छात्राएं अपने इंटरमीडिएट के अंकपत्र की मूलप्रति, स्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश पत्र और कलर फोटोग्राफ के साथ महिला कालेज में 31 मई को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर सत्यापन करा लें।

जिससे उनको कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिचय पत्र जारी किए जा सकें।

गौरतलब है कि आम चुनाव का परिणाम आने के बाद ही अखिलेश कह चुके हैं कि वह अपनी कल्याणकारी योजनाओं को जल्द ही पूरा करेंगे साथ ही उन्होंने हार की समीक्षा करते हुए कहा था कि सपा सरकार अब अपने किये गए कार्यों का प्रचार भी करेगी।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में होंगी भर्तियां

उम्मीद की जा रही है कि अखिलेश सरकार राज्य में लंबित 72, 825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत भी जल्द ही कर सकती है।

वहीं सरकार ने 40, 000 स‌ंविदा सफाई कर्मियों की भर्ती का भी फैसला किया है।

आम चुनाव में मिली निराशा के बाद सरकार ने मुस्तैदी से काम करना शुरू कर दिया है, जिससे कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक सरकार अपनी अच्छी छवि जनता के सामने रख सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें