फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, नोटबंदी का जश्न नहीं, 'खजांची' का जन्म दिन मनाएंगे

Thu, 09 Nov 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खजांची की मां के साथ अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दो ट्वीट करके नोटबंदी पर जश्न मनाने के भाजपा के फैसले को दुखद बताया। इसके बाद नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्में खजांची की मां के साथ फोटो अटैच करते हुए उन्होंने कहा कि हम नोटबंदी का जश्न नहीं पर खजांची का जन्मदिन जरूर मनाएंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची की मां नहीं जानती काला धन क्या होता है। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि अर्थव्यवस्था की बदहाली, कारोबार-उद्योग की बर्बादी व देशव्यापी बेरोजगारी में नोटबंदी का जश्न दुखद है। ये नोटबंदी का एक बरस नहीं, बरसी है।
  नोटबंदी की लाइन में जन्मे ‘ख़ज़ांची’ की माँ नहीं जानतीं कालाधन क्या होता है. हम नोटबंदी का जश्न नहीं पर ख़ज़ांची का जन्मदिन ज़रूर मनायेंगे. pic.twitter.com/cXH667Tzwi — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 8, 2017
विज्ञापन




सपा नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ रही लेकिन उसने काला दिवस मनाने वाले कार्यक्रमों में शिरकत नहीं की।

वहीं, विपक्षी दलों ने बुधवार को नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही रोक लिया गया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना दिया। उधर, वामपंथी दलों, जनता दल यू और राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें