उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और लखनऊ में सरकार है तो नौकरी-रोजगार, कोविड-19, अर्थव्यवस्था, किसानों के मुद्दे की समीक्षा क्यों नहीं हो रही है? निवेश के जो वादे हुए थे उसका क्या हुआ। मां गंगा की सफाई का जो वादा था उसकी समीक्षा क्यों नहीं हो रही है?
सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग अभी तक सस्ती बिजली का इंतजार कर रहे हैं। इस सरकार ने अस्पतालों का बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने किये वायदों की समीक्षा से डरते हैं। कोरोना काल में हर परिवार ने किसी न किसी को खोया है।
अखिलेश यादव ने यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सरकार बहुत अन्याय कर रही है। हमें उम्मीद है कि नए डीजीपी आ रहे हैं वो जनता के साथ न्याय जरूर करेंगे।