फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: दिनेश खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का तंज, कभी-कभी उल्टा भी चलता है बुलडोजर

Wed, 20 Jul 2022 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिनेश खटीक के इस्तीफा देने पर कहा कि जहां सम्मान न मिले वहां से इस्तीफा दे देना ही सही निर्णय है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।

विज्ञापन


दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने इसे सही फैसला करार देते हुए ट्वीट किया कि जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।
 

अखिलेश यादव ने पूछा, अब किसकी बारी
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी समझिए:

- पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय में विद्रोह
- फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में विद्रोह
- अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह

जनता पूछ रही है, उप्र की भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए… अब अगली बारी किसकी है?
 

दिनेश खटीक के इस्तीफे से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री जितिन प्रसाद भी सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं। खटीक विभाग में काम न मिलने ओर तबादलों पर उनका निर्णय न मानने पर नाराज चल रहे थे। उन्होंने विभाग के अफसरों पर भी अपनी बात न सुनने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें