सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बात न मानने पर सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेज रही है। ये ट्वीट उन्होंने सहारनपुर की छुटमालपुर नगर पंचायत के मामले में किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर की छुटमालपुर नगर पंचायत मामले में सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार ईमानदार अधिकारियों को बात न मानने पर हटा रही है और उन्हें निष्क्रिय पदों पर भेज रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है। सहारनपुर में 22 मतों से सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत को दबाव के बाद भी एक सत्यनिष्ठ अधिकारी द्वारा न बदले जाने पर, उसे ही इस सरकार ने बदल दिया।