फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बने माहौल का संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट, जरूरी हो तो सेना भेजी जाए: अखिलेश यादव

Fri, 23 Nov 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : ani
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को न तो सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है और न ही संविधान पर। ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश और अयोध्या में जिस तरह का माहौल है उस पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और अगर जरूरी हो तो सेना भेजी जाए।

अयोध्या में रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों के आने की संभावना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरा जोर लगा दिया है।

वहीं, विहिप ने अखिलेश यादव व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राम मंदिर मुद्दे को लेकर निशाना साधा। बृहस्पतिवार को प्रांत संगठन मंत्री भोलेन्द की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि जनेऊ पहनकर व मानसरोवर की यात्रा से हिंदू बनकर और रामनामी दुपट्टा ओढ़कर मंदिर का विरोध करने वालों को यह धर्मसभा अंतिम संदेश है। मंदिर निर्माण का विरोध छोड़ दें तो ही अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें