फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपाई कपटजीवी, केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए 'नैतिक मृत्युदंड', जैसा

Fri, 27 Feb 2026 02:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केजरीवाल का कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त होना भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड जैसा है। केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं।
 
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आरोप मुक्त करार दिए जाने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड करार दिया है। उन्होंने भाजपा को कपटजीवी करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।

जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है। 
विज्ञापन


आज़ादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ‘संगी-साथी’ देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फाँसी के फंदों तक पहुँचाने के लिए, आज़ादी के दीवानों के ख़िलाफ़ मुख़बिरी जिनका काम रहा है और जो देश को गुलाम बनानेवाले साम्राज्यवादियों के माफ़ी-वज़ीफ़े पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। भाजपा के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं है।
विज्ञापन




वहीं, केजरीवाल आरोपों को खारिज हो जाने पर मीडिया के सामने भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें