फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद बोले अखिलेश-पार्टी नहीं टूटेगी

Sun, 23 Oct 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी में जारी सियासी बवंडर के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलग पार्टी बनाने के कयासों पर विराम लगा दिया। छह मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि मैं पार्टी में ही रहूंगा, नई पार्टी नहीं बनाऊंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं रथ भी चलाऊंगा और पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी शामिल रहूंगा। उन्होंने कहा कि नेताजी मेरे पिता हैं, मैं हमेशा ही उनकी सेवा करता रहूंगा।

अखिलेश ने कहा कि नेताजी के जन्मदिन पर मैं उन्हें एक्सप्रेस वे का तोहफा दूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं टूटेगी।

हालांकि, उन्होंने सख्त लहजे में अमर सिंह के बारे में कहा कि अमर सिंह ने घर में आग लगाई है उन पर एक्‍शन होगा।

अखिलेश ने यह भी कहा कि जो भी नेताजी के खिलाफ साजिश करेगा, उसके खिलाफ एक्‍शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे घर में आग लगाने वाले

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
नेताजी मेरे पिता हैं और नेता हैं, दोनों हैसियत से उम्र भर उनकी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा क‌ि जो पार्टी और नेताजी के खिलाश साजिश करेगा मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

अख‌िलेश ने कहा, मैं पार्टी में बना रहूंगा और पार्टी को मजबूत करता रहूंगा। उन्होंने कहा क‌ि 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में शामिल होऊंगा साथ ही रथयात्रा भी निकालूंगा।

सीएम ने कहा था कि नेताजी ने मुझे जो जिम्मेदारियां दी थीं, मैंने उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया और निभाता रहूंगा। सीएम ने साफ-तौर पर कहा क‌ि कुछ लोगों ने मेरे घर में आग लगाकर षडयंत्र किया है उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें