फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्वास्थ्य को लेकर अखिलेश ने रखा 'विजन'

Mon, 10 Aug 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गंभीर बीमारियों की चुनौती लगातार बनी हुई है। इनसे बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करना जरूरी है। बच्चे सेहत के प्रति सजग होंगे तो पूरे परिवार में जागरूकता आएगी और बीमारियां घटेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर डॉ. गौरदास चौधरी द्वारा लिखी पुस्तक ‘हम और हमारा स्वास्थ्य’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे विकसित देशों से लेकर विकासशील देशों तक में बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य पर खर्च होता है। बच्चों को स्वास्थ्य की शिक्षा देनी जरूरी है। उपचार से बचाव अच्छा होता है। बीमारियों को केवल जागरूकता से ही रोका जा सकता है।

‘हम और हमारा स्वास्थ्य’ पुस्तक बच्चे पढ़ेंगे तो खुद जागरूक होंगे और परिवार को भी जागरूक करेंगे। यह किताब सरकारी भूलभुलैया में रुकी हुई थी। जल्द ही इसे सरकारी स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। अनुपूरक बजट और बजट में इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में दवाएं, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मुफ्त किए गए हैं। निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है, गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुफ्त हो रहा है। इतना सब करने के बाद भी बीमारियां कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्‍थ्य पर कही ये बातें

अखिलेश बोले,‘हम और हमारा स्वास्थ्य’ जैसी पुस्तक से इन्हें रोका या कम किया जा सकता है। कहा, प्रदेश में बड़ी तादाद में लोग गरीब हैं। वे इलाज के लिए जमीन तक बेच देते हैं। ऐसे लोगों के लिए बहुत काम करना है। यदि शिक्षा और स्वास्थ्य जुड़ जाएं तो बेहतर नतीजे आ सकते हैं।

सेनानियों को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा, आज के ही दिन 1942 में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने जंग-ए-आजादी के सेनानियों, शहीदों और काकोरी कांड के नायकों को याद किया। कहा, ऐसे दिन स्वास्थ्य की बात करना और महत्वपूर्ण हो जाता है।

कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी
सीएम ने स्कूली बच्चों से मुखातिब होकर कहा, पुस्तक में एक जगह उल्लेख है कि परीक्षा में ज्यादा नंबर पाने से ही सफल होते हैं। इसे समझाने के लिए सचिन तेंदुलकर, थॉमस एल्वा एडीशन और बिल गेट्स का उदाहरण दिया गया है। उन्होंने कहा, इन सभी ने कितना परिश्रम किया है, यह याद रखना जरूरी है। यदि कठिन परिश्रम किया जाए तो सफलता से कोई नहीं रोक सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें