फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेताजी, आपने सीएम बनाया, आपके रास्ते पर ही चलेंगे'

Mon, 23 Nov 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित मॉन्यूमेंट फ्लैग कार्यक्रम में संक्षिप्त लेकिन भावनात्मक भाषण दिया। उन्होंने कहा, नेताजी, आपने हमें मुख्यमंत्री बनाया है, कितने सीएम होंगे जिन्होंने अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाया होगा। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपने संघर्ष का जो रास्ता दिखाया है, हम उसी पर चलेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने अपनी, पार्टी, नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जन्मदिन की बधाई दी। कहा, यहां बहुत से लोग बैठे हैं, नेताजी ने जिन्हें डांटा है, उनका भाग्य बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, नेताजी ने शिक्षक की हैसियत ने अपना कॅरिअर शुरू किया था। यदि वे सीएम न बनते तो मैं भी शिक्षक का पुत्र होता। मुख्यमंत्री का पुत्र या मुख्यमंत्री न होता। आपने सभी जाति, धर्मों के लोगों को जोड़ने का काम किया है। सीएम ने कहा, सेकुलरिज्म की लड़ाई में नेताजी सबसे आगे रहे।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में रहने वालों, किसानों, गरीबों, साइकिल चलाने वालों का दुख-दर्द समझा, उन्हें सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने सबसे बड़े प्रदेश के सबसे बड़े पार्क में सबसे ऊंचा 200 फीट से ज्यादा ऊंचा तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एलडीए वीसी समेत संबंधित अधिकारियों की भी तारीफ की।

'नाम के मुलायम, काम के कठोर'

एनडी तिवारी ने जनेश्वर मिश्र पार्क में सबसे ऊंचे तिरंगा फहराने को विश्वस्तरीय प्रयास बताया। उन्होंने मुलायम को इतिहास का निर्माता बताते हुए कहा, वे नाम के मुलायम हैं लेकिन काम के कठोर हैं।

मुलायम का संघर्ष अद्भुत कहानी : उदय प्रताप
ख्यात कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा, मेरा मुलायम सिंह से 1958 से संबंध है। मैंने नेताजी की प्रगति का इतिहास देखा है। उन्होंने जिस तरह संघर्ष किया है, वह अद्भुत कहानी है। गमले में फूल कोई भी महका दे, उन्होंने जंगल को चमन बनाया है।

खुद तो जलते धूप में और को देते छांव
प्रख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज ने मुलायम को समर्पित कुछ पंक्तियां पढ़ीं, ‘हम तो बस एक पेड़ हैं, खड़े पेड़ के गांव, खुद तो जलते धूप में और को देते छांव’। उन्होंने कहा कि मुलायम ने हिंदी और उर्दू साहित्यकारों का सम्मान किया है। उन्होंने शून्य से शिखर की यात्रा की है।
विज्ञापन

गरीबों के लिए संघर्ष की उम्मीद हैं मुलायम : रामूवालिया

कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि सिखों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, पिछड़ों और न्याय के लिए संघर्ष करने वालों की आखिरी उम्मीद मुलायम सिंह हैं। वे सांप्रदायिक एकता के हिमायती हैं।

दुआ है देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचें : हसन
बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे कम नेता हैं जिसने नेताजी की तरह उतार-चढ़ाव देखे हों। गरीबों, किसानों, नौजवानों और मुसलमानों के लिए इतना संघर्ष किसी और नेता ने नहीं किया। उन्होंने सांप्रदायिकता से लोहा लिया। हसन ने नेताजी की लंबी उम्र और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने की दुआ की।

अकलियतों की जोरदार आवाज
शाही ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद के इमाम फजलुर्रहमान वायसी नदवी ने मुलायम को अकलियतों की जोरदार आवाज बताया। कहा कि मुलायम ने मुस्लिमों की समस्याओं को समझा और उनका समाधान भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें