फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी एक्टर्स के बहाने ‘सपा के दंगल’ पर अखिलेश कह गए दिल की बात

Wed, 28 Dec 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में स‌िने स्टार्स के साथ अख‌िलेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा संग्राम के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दर्द उनकी जुबान पर आ ही गया। इशारों-इशारों में दर्द बयां करते हुए कहा कि जिस तरह लोग घरवालों की मर्जी के खिलाफ फिल्म में काम करने चले जाते हैं, वैसे ही आजकल यहां (खुद के बारे में) की स्थिति भी कुछ वैसी ही है। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सामने बैठे कार्यकर्ताओं से कहा, इससे अधिक बताने की जरूररत नहीं, सारी बातें आपको मालूम ही है।

मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को लोक भवन में फिल्म, टेलीविजन व लिबरल आर्ट संस्थान के शिलान्यास करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। 

दरअसल सीएम से पहले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता रवि किशन ने गांव से निकलकर मुंबई पहुंचने की कहानी बताते हुए कहा था कि  वह कैसे मां-बाप के इच्छा के विपरीत फिल्म दुनिया तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन

बोले, लोकभवन में अंतिम कार्यक्रम

अख‌िलेश यादव
इसी क्रम में जब मुख्यमंत्री का बारी आई तो उन्होंने ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि अनुराग व रवि की तरह आज यहां की भी स्थिति है। उन्होंने कहा इससे अधिक बताने की जरूरत नहीं है आप लोगों को सब पता है। 

मुख्यमंत्री के इस टिपप्ण्ी पर हाल में बैठ उनके समर्थकों ने जमकर उनके पक्ष में नारे लगाए कि ‘ अखिलेश भैया संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है।’ कुछ देर नारा सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, यही जोश चुनाव में दिखाना है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि संभवत: वर्तमान सरकार का लोकभवन में यह अंतिम कार्यक्रम है। इसलिए कार्यकर्ताओं को यहां से संकल्प लेकर जाना होगा कि अगला कार्यक्रम भी समाजवादी सरकार ही कराए। 

उन्होंने कहा कि लोकभवन इतना अच्छा इसलिए बनाया गया है कि यहां बैठने वाले लोग भी अच्छे से काम करें और अच्छा काम तो सिर्फ समाजवादी लोग ही कर पाए। किसी और सरकार के लोग के पास अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें