फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फूलपुर शुरूआत, वोट से बनी सरकार को वोट से हटाएंगे: अखिलेश यादव

Sun, 15 Apr 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा के साथ गठबंधन का असर सपा पर दिखने लगा है। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि वोट से बनी सरकार को हम वोट से हटाएंगे। गोरखपुर और फूलपुर से इसकी शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद बना रहा तो विपक्षी दलों को ज्यादा मौका मिलेगा। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग पर उन्होंने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अखिलेश ने कहा कि उन्नाव की घटना ने हजारों एनकाउंटर के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर दावे करने वालों का असली चेहरा उजागर कर दिया है। पुलिस, राजनीतिक पार्टी (भाजपा) और सरकार ने मिलकर न्याय नहीं होने दिया। पीड़ितों के साथ नाइंसाफी हुई। डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह ने कानून को धोखा दिया है। हाईकोर्ट के दखल के बाद ही दोषियों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


यूपी ही नहीं, भाजपा शासित सभी राज्यों में बेटियों पर अपराध बढ़े हैं। गुजरात में आदिवासी महिला के साथ ऐसी ही घटना हुई। इसे दो हफ्ते तक छिपाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीबीआई सच को सामने लाएगी। उन्होंने उन्नाव और कठुआ के गुनहगारों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

शायद राज्यपाल ने भेजा हो पत्र

- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल हमेशा घटना होने पर हस्तक्षेप करते थे, पत्र लिखते थे। शायद उन्नाव की घटना पर भी सरकार को पत्र लिखा होगा। मेरठ से लेकर तमाम जिलों में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें