फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश बोले- मेरे चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी, जल्द ही गठबंधन की सीटों का एलान करेंगे

Sat, 06 Nov 2021 10:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और रालोद के साथ हमारा गठबंधन तय है। सीटों का एलान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि वह खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। विभिन्न दलों से गठबंधन की बात हो गई है। जल्द ही सीटें भी तय कर दी जाएंगी। रालोद से गठबंधन है। जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव साथ होंगे। उनके साथ वालों का भी पूरा सम्मान होगा।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जा रही है और समाजवादी सरकार आएगी। जनता ने यह तय कर लिया है। मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में बने मंदिर का भी दर्शन करना चाहिए। भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती है। 

उसे फिर से से भारतीय इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि महंगाई बेरोजगारी और किसानों की अनदेखी की वजह से जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कभी इतनी खराब नहीं रही जितनी आज है। पुलिस का उत्पीड़न बढ़ा है। कोई न्याय देने वाला नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान और मतगणना के समय सतर्क एवं सजग रहने की सीख देते हुए कहा कि भाजपा चुनाव से पहले कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकरनगर के सिद्धांत नहीं मानती है। वह सब कुछ बेचना चाहती है। लोगों का हक छीनना चाहती है। मुख्यमंत्री जिस जेल का इटावा में उद्घाटन करने जा रहे हैं, वह सपा सरकार का काम है। जेल को जोड़ने वाली सड़क की दशा खराब है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में पर्यावरण सुधारने का वादा कर आए हैं, लेकिन यहां भाजपा के लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पेड़ कटवा रहे हैं।

दाम कम करके भ्रमित करने का प्रयास
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार डीजल- पेट्रोल के दाम कम करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लंबे समय तक जनता को महंगे दर पर डीजल- पेट्रोल उपलब्ध कराए गए। पहले मनमानी तरीके से दाम बढ़ाए गए और अब दाम कम करने का नाटक किया जा रहा है। जनता इस चाल को समझ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में दलितों, पिछड़ों सहित सबको जोड़ने का काम हुआ। हमारा विचार है कि सभी जातियों को सम्मान मिलना चाहिए।

चित्रगुप्त जयंती पर दी बधाई
सपा अध्यक्ष ने चित्रगुप्त जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त ही मनुष्यों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जयंती पर कलम दवात की पूजा का भी विधान है। पिछली समाजवादी सरकार में भगवान चित्रगुत्र की जयंती पर घोषित अवकाश को भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया है। भाजपा सरकार का निर्णय रागद्वेष से प्रभावित है। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें