फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- नजूल भूमि मामला 'घर उजाड़ने' वाला... इसे हमेशा के लिए वापस लिया जाए

Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नजूल भूमि विधेयक को घर उजाड़ने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता रोजी-रोटी-रोजगार के लिए भटक रही है और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नजूल भूमि बिल अमानवीय है। यह जनता के खिलाफ है और घर उजाड़ने वाला है। इसे वापस लिया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि नजूल लैंड का मामला पूरी तरह से ‘घर उजाड़ने’ का फैसला है क्योंकि बुलडोजर हर घर पर नहीं चल सकता है। भाजपा घर-परिवार वालों के खिलाफ है। जनता को दुख देने में भाजपा अपनी खुशी मानती है। जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोजगार के लिए भटक रही है और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।

कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपावालों को क्या मिलेगा। क्या भू-माफियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर भाजपा को लगता है कि उनका ये फैसला सही है तो हम डंके की  चोट पर कहते हैं, अगर हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नजूल लैंड केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है।

सपा की यही मांग है कि अमानवीय ‘नजूल जमीन बिल’ हमेशा के लिए वापस हो। 

बता दें कि इस विधेयक का विरोध भाजपा विधायकों ने भी किया है। भाजपा एमएलसी भूपेंद्र चौधरी के प्रस्ताव पर इसे प्रवर समिति को भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें