फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- निजी अस्पतालों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही योगी सरकार

Wed, 29 Nov 2023 03:57 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हर सरकारी अस्पताल में भाजपा के दलाल बैठे हुए हैं जो कि निजी अस्पतालों में मरीजों को लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार जान-बूझकर सरकारी व्यवस्थाओं को इसलिए खत्म कर रही है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा निजी अस्पतालों में इलाज करवाएं।

विज्ञापन


सरकार की जो जिम्मेदारी है कि गरीब को सरकारी अस्पतालों में इलाज मिल जाए, वो जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है... इनकी(भाजपा) सरकार में हर अस्पताल में दलाल बैठे हुए हैं जो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में दिया जवाब, बोले- डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रभावी उपाय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, नई योजनाओं के लिए दिए साढ़े सात हजार करोड़
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। अब सुनने में तो ये आ रहा है कि ये लोग सरकारी मेडिकल कॉलेजों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार जान-बूझकर सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है। अभी पीजीआई में भाजपा का पूर्व सांसद अपने बेटे को लेकर आया था, उसे इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें